कोंडागांव: कोंडागांव जिले के घोड़सोड़ा गांव में जंगल में घुसे 19 ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने घेरा, जंगल नष्ट करने का लगाया आरोप
कोंडागांव जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है 19 ट्रैक्टरों के दल को ग्रामीणों द्वारा बीच जंगल में घेर लिया गया है। बताया जा रहा है कोंडागांव के माकड़ी ब्लॉक के घोड़सोड़ा गांव में 19ट्रैक्टरों का एक दल जंगल में घुसकर पेड़ों को काट रहा है इस अवैध कटाई से जंगल को भारी नुकसान हो रहा है।इस मामले पर वन विभाग द्वारा पुष्टि नही की गई है।