कोंडागांव: 8 जुलाई से कोंडागांव में राजस्व पटवारी संघ ने हड़ताल में जाने का लिया निर्णय, संघ ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
7 जुलाई को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार शील से मिली जानकारी अनुसार विगत वर्षों की मांग एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण नहीं हो पाने तथा भुइयां सॉफ्टवेयर में आ रही तकनीकी समस्याओं के निदान नहीं होने के कारण राजस्व पटवारीयों को कई गंभीर समस्याएं आ रही है। जिसके चलते राजस्व पटवारी संघ 8जुलाई से कोंडागांव मे हड़ताल पर रहेंगे।