पन्ना: अवैध शराब परिवहन पर कलेक्टर न्यायालय द्वारा वाहन जब्त किए जाएँगे
Panna, Panna | Dec 15, 2024 कलेक्टर न्यायालय द्वारा अवैध शराब के परिवहन पर बुलेरो वाहन क्रमांक यूपी 93 एके 6118 को राजसात करने का आदेश पारित किया गया है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 47 के तहत वाहन को राजसात करने का आदेश दिया है।