पन्ना: पन्ना में पुलिस अधीक्षक ने निःशुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया, 320 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
Panna, Panna | Dec 15, 2024 पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई. कृष्ण एस. थोटा के प्रयासों से पुलिस लाइन परिसर, पन्ना में मेट्रो प्राइम बड़ेरिया हॉस्पिटल जबलपुर के सहयोग से नि:शुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित किया गया था।