पन्ना: कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूहों को सात धान खरीदी केंद्रों का जिम्मा सौंपा
Panna, Panna | Dec 14, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सात धान खरीदी केंद्रों का जिम्मा महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा गया है। यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपार्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए उठाया गया है।