खींवसर: खींवसर में एंबुलेंस ईएमटी की मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामनिवास नायक को खेतोलाव से किया गिरफ्तार
नागौर के खींवसर में रविवार को देर रात एंबुलेंस चालक व ईएमटी के साथ संगीन मारपीट करने जिससे ईएमटी मनीष की मौत हो जाने के मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास नायक को खेतोलाव से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एंबुलेंस चालक मांगू सिंह व ईएमटी मनीष के साथ मारपीट की जिससे मनीष की मौत हो गई। और मांगू सिंह गंभीर घायल हो गया।