खींवसर: राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबरमल्ल खर्रा आज नागौर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबरमल्ल खर्रा आज सोमवार को नागौर के दौरे पर रहे। इस दौरान नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जगह जगह स्थानीय लोगों ने यूडीएच मंत्री का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।