खींवसर: प्रेमनगर में एंबुलेंस चालक और ईएमटी घायल अवस्था में मिले, इलाज के दौरान ईएमटी की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
खींवसर के प्रेमनगर में रविवार देर रात एंबुलेंस चालक व ईएमटी घायल अवस्था में मिले। जिनको खींवसर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ईएमटी को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल अवस्था में चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही नागौर एसपी नारायण टोगस व एडिशन एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।