खींवसर: खींवसर में मंगलवार देर रात जंगली जानवर दिखा, लोगों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
नागौर जिले के खींवसर में मंगलवार देर रात जंगली जानवर दिखने से लोगों में दहशत फ़ैल गई। वह बुधवार को सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क के आधार पर जंगली जानवर की तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ने खींवसर क्षेत्र के लोगों को भी रात के समय घरों से बाहर निकलते समय अपने साथ हथियार या कोई वस्तु रखने की हिदायत दी।