खींवसर: खींवसर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को दिव्यांगजनो ने खींवसर कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे। वहीं 13 नवंबर को खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।