खींवसर: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने किया खींवसर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज मंगलवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाऐ भी की। इस दौरान लोगों ने किसान आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया।