घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में सोमवार को वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर जिसमें 60 वर्ष से अधिक की आयु वाले 110बुजुर्गों ने अपना पंजीयन करवाया। जिसकी नाक,कान गला, ब्लड प्रेशर, शुगर,आंख से संबंधित समस्याएं, एक्स-रे,खून की जांच की गई। दवाइयां का वितरण किया गया। शिविर में 20 लोगो ने रक्तदान किया।