घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में बिछुआ रोड पर जंगल में सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला एक युवक का शव
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर कॉलोनी में बिछुआ रोड पर जंगल में सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला।पाथाखेड़ा पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पाथाखेड़ा पुलिस चौकी के एएसआई आरबी कुमरे ने बताया कि बिछुआ रोड पर जंगल में सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर राजवीर का शव लटका मिला।