घोड़ाडोंगरी: रानीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवक की हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौत हो गई। रानीपुर पुलिस ने सोमवार सुबह 11बजे मृतकों के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतराम और हरिशंकर की मौत हो गई।