घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास बारातियों से भरी कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास रविवार रात करीब 8 बजे बारातियों से भरी टवेरा कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक सहित करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों एवं 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।