घोड़ाडोंगरी: सालीवाड़ा गांव में माता-पिता से बेटे ने की मारपीट, घायल माता- पिता को 100 डायल ने अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के सालीवाड़ा गांव में रविवार को माता-पिता से बेटे ने मारपीट की। घायल माता- पिता को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सालीवाड़ा गांव में चुन्नीलाल कासदे और उसकी पत्नी चंद्रकला के साथ उसके बेटे केसरी ने ने मारपीट की।