शिकोहाबाद: बेंदी की पुलिया के पास खड़े वाहन में घुसा ऑटो, एक सवारी गंभीर घायल, चालक मौके से भागा
बेंदी की पुलिया के पास एक ऑटो खड़े वाहन में बुधवार दोपहर जा घुसा, जिससे आगे बैठी एक सवारी गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल टूण्डला क्षेत्र आकाश विकास कालोनी एटा रोड निवासी बताया गया है। उसने बताया कि वह बम्बा चौराहा जा रह था तभी खड़े वाहन में चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।