एत्मादपुर: गांव चतुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Etmadpur, Agra | Jun 11, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव चतुरा में पुरानी रंजिश लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहां सुनी हुई उसके बाद गाली गलौज और उसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। पथराव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आगे जांच पड़ताल में जुट गई है।