बाढ़: बाढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी ने शनिवार को डाक बंगला में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया
Barh, Patna | Oct 26, 2024 बाढ़ के डाक बंगला में शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी बाढ़ के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल के प्रतिनिधि रोहित ठाकुर, गोविंद कनौडिया (RCS, पटना सिटी), विनय कुमार सिंह (RCS, बाढ़), सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सभी धर्म के मृत आत्माओं की शांति के लिए किया गया।