बाढ़: बाढ़ स्टेशन परिसर में मंदिर की दीवार गिरने से स्थानीय भक्त नाराज
Barh, Patna | Oct 24, 2024 बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान जी की मंदिर की दीवार तोड़ने पर स्थानीय हनुमान भक्तों ने नाराजगी जताई है। दरअसल रेलवे प्रशासन के द्वारा स्टेशन परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने के क्रम में वहां हनुमान मंदिर की दीवार को भी तोड़ दिया गया। भक्त सनातनी चंदन ने गुरुवार को 6:30 बजे बताया कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है।