बाढ़: एक करोड़ से अधिक का लोन लेकर महिला फरार, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को चूना लगाया
Barh, Patna | Oct 25, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के भेटगाँव निवासी एक महिला ने कई समूहों के माध्यम से कई माइक्रो फाइनांस कंपनियों से एक करोड़ से अधिक रुपये लोन लेकर फ़रार हो गयी है। इस बाबत बाढ़ थाना में शुक्रवार को संध्या 6 बजे लगभग आरोपी महिला के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दी गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। महिला का नाम सरिता देवी बताया जाता है।