बाढ़: बाढ़ एनटीपीसी में ब्लैकलिस्टेड कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया
Barh, Patna | Oct 25, 2024 बाढ़ अनुमंडल में स्थित एनटीपीसी में कार्यरत निजी कंपनी दुसान के लगभग 65 कर्मियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है, जिसके विरोध में शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे मजदूरों ने एनटीपीसी के मुख्य गेट को बंद कर दिया।वहीं अपने काम पर पहुंचने वाले मजदूरों एवं कर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया। ब्लैकलिस्टेड कंपनी के कर्मियों के साथ अन्य कर्मियों ने भी साथ में विरोध जताया।