बाढ़: बाढ़ थाना के बीच आम रास्ते में गेट लगाने पर स्थानीय लोगों का विरोध
Barh, Patna | Oct 26, 2024 बाढ़ थाना का नया भवन बनाया गया है, जिसका उद्घाटन अभी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। थाने के बीच आने जाने के लिए एक आम रास्ता है। उसी रास्ते में एक मस्जिद भी बना हुआ है और मुस्लिम संप्रदाय के लोग इबादत करने जाते हैं, लेकिन अब उस रास्ते में गेट लगाया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार को लगभग 6:15 बजे विरोध जताया गया।