बाढ़: बाढ़ पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Oct 24, 2024 बाढ़ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहो पर छापेमारी करते हुए विभिन्न मामलो मे फरार चल रहे पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम साढ़े 6 बजे दी गई।