➡️ कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
➡️ स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, राजस्व प्रकरणों, स्वामित्व योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्यान्न वितरण सहित समस्त विभागों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का दो-तीन दिनों में तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविरों से पहले सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। किसी भी विकासखंड में शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत ई-केवाईसी और रजिस्ट्री को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसील में दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर पटवारी फील्ड में जाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें तथा पात्र भूखंडों की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा कर प्रगति अपडेट करें। एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करें। उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग को इस माह के लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने तथा खाद्य विभाग को खाद्यान्न का समय पर उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को खाद्य पदार्थों की जांच के लिए 15 दिवसीय सैंपलिंग अभियान चलाने चलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों को भूमि आवंटन, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर प्रकरणों का सत्यापन करें और नियमानुसार कार्रवाई पूरी करें। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
#jansamparkMP #sagar
4 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026