गिरियक: पैक्स चुनाव के बाद शांति बनाए रखने के लिए पावापुरी सहायक थाना में शांति समिति की बैठक हुई
Giriak, Nalanda | Dec 11, 2024 पैक्स चुनाव के बाद शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार की दोपहर करीब 12.45 बजे पावापुरी सहायक थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता गिरियक इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज ने की. मौके पर उन्होंने लोगों से पैक्स चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की.