गिरियक: गिरियक प्रखंड में अब तक 15 डेंगू के मरीज मिले, सीएचसी में डेंगू मरीजों के लिए 2 बेड उपलब्ध
Giriak, Nalanda | Dec 10, 2024 गिरियक प्रखंड में अबतक डेंगू के 15 मरीज मिले है. डेंगू मरीजों के बेहतर इलाज हेतू गिरियक सीएचसी में दो बेड उपलब्ध कराये गये हैं. दोनों बेड पर मच्छरदानी भी दिये गये हैं. गिरियक सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार की संध्या 4.30 बजे दी.