गिरियक: पावापुरी के वर्धमान महावीर महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पावापुरी स्थित वर्धमान महावीर महाविदयालय में शुक्रवार की दोपहर एक बजे एडस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस एडस जागरूकता कार्यकम का उदघाटन प्राचार्या प्रो. इंदुशरण सिंह ने किया. इस दौरान पूर्व प्राचार्य व निदेशक प्रो. चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि आम लोगों को एडस के प्रति जागरूक होना आवश्यक है