गिरियक: मेडिकल चौक पूरन बिगहा सड़क के किनारे अतिक्रमित जगह पर बने मकान को हटाने का निर्देश दिया गया
पावापुरी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मेडिकल चौक पूरन बिगहा सड़क के बगल में अतिक्रमित जगह पर बने मकान को हटाने का निर्देश दिया गया है. पावापुरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर 3.40 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक धर्मराज को नोटिस जारी किया गया है.