गिरियक: विम्स पावापुरी में भर्ती जख्मी पैक्स अध्यक्ष से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मुलाकात की, स्वास्थ्य की जानकारी ली
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार की दोपहर करीब 1.15 बजे विम्स पावापुरी पहुंचे जहां उन्होंने भर्ती जख्मी पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद कुशवाहा से भेँटकर स्वास्थ्य की जानकारी लिया. मौके पर उन्होंने कहा कि दोषियों पर सरकार की कड़ी नजर है. कानून संबंधी कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है.