LUCC पीड़ित महिलाओं को CM से मिलने से रोका, कार्यक्रम स्थल से पहले पुलिस ने रोका
श्रीनगर। मुख्यमंत्री के ‘युवा से संवाद’ कार्यक्रम में अपनी समस्याएं रखने के लिए LUCC पीड़ित महिलाएं रविवार को चौरास पहुंचीं। सरस्वती देवी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुँची थी लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया।
महिलाओं के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने पर रोक लगाए जाने से उनमें नाराजगी दिखाई दी। महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करती रहीं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
मुख्यमंत्री चौरास में आयोजित ‘युवा से संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने पहुंचे हैं। इसी दौरान LUCC पीड़ित महिलाओं के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचने और उन्हें रोके जाने का मामला सामने आया।