Public App Logo
Profile Picture

Badalta Shrinagar

@badaltashrinagar
661Followers
1Following
पौड़ी के लाल जितेंद्र ने देशभर में लहराया परचम, बॉडी बिल्डिंग में जीता...see more
गढ़वाल की वादियों से था गहरा लगाव, श्रीनगर के अभिषेक बहुगुणा से थी दोस्ती...see more
श्रीनगर- पौड़ी मार्ग पर पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम...see more
घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर...see more
पहाड़ों से देहरादून आकर जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए...see more
जय माँ भगवती धारी देवी की जय
माँ धारी देवी सभी भक्तों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।
जय माँ धारी देवी 
 माँ धारी देवी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।
जय माँ भगवती धारी देवी!
खतरनाक भूकंप के झटकों से दहला उत्तराखंड! सावधान रहिए! 10 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए! वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र से लगे उत्तराखंड में दी थी भूकम्प की चेतावनी!
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रावासों में शराबखोरी। छात्रा ने किये कुलपति के सामने चौकाने वाले खुलासे
पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से खुलेंगे औषधीय पादपों में शोध के...see more
सिर्फ 300 रुपये के विवाद ने पति पत्नी और नौकरानी की इस कारण हत्या!

रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय रमेश कपूर और उनकी पत्नी, रिटायर्ड प्रवक्ता 75 वर्षीय रजनी कपूर की घर के अंदर पेचकस से हमला कर हत्या कर दी गई।

चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला की भी आरोपी ने पेचकस से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था। मंगलवार को काम पूरा होने के बाद 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोपी 600 रुपये मांग रहा था, जबकि दंपती 300 रुपये दे रहे थे। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने पेचकस से हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी घर से भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से सोने की चेन भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस के अनुसार उसने वारदात के बाद मृतक के गले से झटका था।

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को अकेले बुजुर्ग दंपती के घर की ओर जाते देखा गया है। पुलिस हत्या, चेन और पैसों के विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल: क्या महज 300 रुपये के विवाद में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं? या इस वारदात के पीछे कोई और वजह भी थी?

<nis:link nis:type=tag nis:id=dehradun nis:value=Dehradun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishnulok nis:value=VishnuLok nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipur nis:value=Raipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=triplemurder nis:value=TripleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dehradunnews nis:value=DehradunNews nis:enabled=true nis:link/>
देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की...see more
देहरादून में पति पत्नी और नौकरानी की दिनदहाड़े हत्या, पेचकस से गोदकर इस कारण दिया गया...see more
दो धड़ो में बंटे श्रीनगर क्षेत्र के फोटो ग्राफरों की कलह अब खुल कर सार्वजिनक मंचो पर आ गयी है। श्रीनगर फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने सफाई दी है कि उनकी यूनियन में टूटन जैसे कोई बात नहीं है. उनकी यूनियन से कोई भी पदाधिकारी दूसरी यूनियन में नहीं गए हैं उधर उनकी यूनियन के सदस्य रहे व अब फोटो ग्राफर एसोसिएशन श्रीनगर के उपाध्यक्ष नरेश नेगी ने जो वित्तीय अनियमिता के आरोप लगाए उस पर भी फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखी है।
पौड़ी में युवती से छेड़छाड़ के बाद जहरीला पदार्थ पिलाने की कोशिश करने...see more
खेल महाकुंभ में पौड़ी विधानसभा का दबदबा, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा

पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के तहत रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में पौड़ी विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक हासिल किए और ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विजेता टीम को सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं शील्ड भी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन और यमकेश्वर सहित पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं के अलावा रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभा की टीमों ने प्रतिभाग किया। कुल 11 विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में फुटबॉल, बैडमिंटन, मलखंब, एथलेटिक्स, खो-खो, पिट्टू, कबड्डी, वालीबॉल, मुर्गा झपट, रस्सा-कस्सी और गोली (कंचा) सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। पारंपरिक खेल मुर्गा झपट और गोली (कंचा) प्रतियोगिता के विशेष आकर्षण रहे।

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वालीबॉल में लैंसडौन प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और कोटद्वार तृतीय रहे। अंडर-19 रस्सा-कस्सी में पौड़ी ने पहला, रुद्रप्रयाग ने दूसरा और देवप्रयाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 कबड्डी में चौबट्टाखाल प्रथम, लैंसडौन द्वितीय और देवप्रयाग तृतीय रहे। अंडर-14 वालीबॉल में कोटद्वार प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और रामनगर तृतीय रहे। अंडर-14 कबड्डी में चौबट्टाखाल प्रथम, रुद्रप्रयाग द्वितीय और रामनगर तृतीय रहे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 800 रुपये, द्वितीय को 600 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 500 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी और टीमें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

समापन समारोह में मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, सहायक कोषाधिकारी अवधेश चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विभागीय अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, टीम प्रभारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
जय माँ धारी देवी 
माँ धारी देवी की दिव्य कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। माँ के आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।  जय माँ धारी देवी।
कीर्तिनगर की महिलाओं ने 100 रुपये की बचत से खड़ा किया हजारों का कारोबार, केला...see more
टिहरी बांध में आतंकियों के घुसने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप...see more
माँ धारी देवी शक्ति, आस्था और विश्वास की प्रतीक हैं।
माँ के दरबार में जो भी सच्चे मन से शीश झुकाता है, उसके जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नैथाणा निवासी दीपक पाटवाल का शव खाई में मिला, परिवार ने दीपक के मित्र पर लगाए गंभीर आरोप....
श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन, सरोज बुटोला अध्यक्ष और नरेश नेगी उपाध्यक्ष

श्रीनगर। होटल देवलोक श्रीनगर में फोटोग्राफर साथियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम श्रीनगर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन रखने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से सरोज बुटोला को अध्यक्ष, नरेश नेगी को उपाध्यक्ष, अनिल सकलानी को सचिव, प्रीतम पंवार को कोषाध्यक्ष और गणेश बर्त्वाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं आदित्य ममगाईं और गोपी मैठाणी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
23 साल के प्रेमी की खातिर 30 साल की पत्नी ने 38 साल के पति को उतारा मौत के घाट, देख लिए थे...see more
गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री बनाने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार... see more
केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु...see more