धार: धामनोद के शिव मंदिर में चोरी, चोर दान पेटी ले उड़े, ₹20 हजार की चोरी
धार जिले के धामनोद में महेश्वर रोड स्थित श्री पारेश्वर सेवा धाम आश्रम के शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली। आश्रम के संत श्री श्याम दास महाराज ने बताया कि मुख्य गेट पर ताला लगा था। शिव मंदिर में एक छोटी दान पेटी जाली पर वेल्डिंग करके लगाई गई थी।