धार: धार में स्टांप पेपर, गवाह और वीडियो के बावजूद ठगी, बाइक गिरवी रखने का सौदा बना धोखा
धार में स्टांप पेपर, गवाह, वीडियो... फिर भी ठगी, बाइक गिरवी की डील बनी धोखा।धार जिले के ग्राम पचलाना निवासी दिनेश चौहान ने तोरनोद के रौनक पाटीदार से एक महीने के लिए ₹20,000 में बाइक गिरवी रखी। पूरा सौदा वीडियो में रिकॉर्ड, दो गवाह (दीपक नरवल, विजय मालवीय) की मौजूदगी में किया गया और स्टांप पेपर पर नोटरी से प्रमाणित भी किया गया।