धार: धार में विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर कुछ युवकों ने किया हमला, बिजली चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची थी टीम
धार की विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया।धार के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और लकड़ी लेकर मारने दौड़े।