धार: धार जिले के मनावर में अवैध शराब को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से तीन घायल
धार जिले के मनावर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। रविवार की शाम करीब 7 बजे अवैध शराब के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस झगड़े में धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे शंकर मेड़ा, पीयूष और सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।