धार: धार के ग्राम मोरगांव में एक ही घर से 2 बाइक चुरा ले गए बदमाश, अमझेरा पुलिस ने मामला दर्ज किया
धार के ग्राम मोरगांव में एक ही घर से अज्ञात बदमाश 2 बाइक चुराकर ले गए। मामले में अमझेरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अमझेरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।