धार: मांडू में पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति की पत्नी को उपचार न मिलने पर डॉक्टर निलंबित, कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने दी जानकारी
धार जिले के मांडू के उप स्वास्थ्य केंद्र पर पद्मश्री से सम्मानित डॉ.सुब्रतो राय की पत्नी को उपचार नही मिलने के मामले में जांच के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.चांदनी डाबरोलिया को निलंबित कर दिया गया हैं। इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया से चर्चा में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी डॉक्टर को निलंबित किया है।