मानपुर: सड़क ,निर्माण के एक महीने बाद पहली बारिश मे बही,रक्सा के पिपरहा मोहल्ले का मामला
Manpur, Umaria | Aug 20, 2026 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा मे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।यहां पिपरहा मोहल्ले के टेढ़िया नदी पर पुल से जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क पहली बारिश मे ही बह गई।जिससे सैकड़ो लोगो का आवागमन प्रभावित हो गया।वहीं मामले मे सरंपच ने कहा कि बारिश बंद होने के बाद सुधार कार्य कराया जाएगा।