पटियाली: सिढ़पुरा थाना पुलिस ने मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए पहले वारंटी अभियुक्त का नाम अवनीश उर्फ बढ़ेल पुत्र मौहरपाल है। अभियुक्त मारपीट करने के मामले में वारंटी चल रहा था। वहीं दूसरे वारंटी अभियुक्त का नाम महेंद्र सिंह पुत्र मथुरी प्रसाद है। अभियुक्त आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वारंटी चल रहा था।