कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 के तहत शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आगाज हो गया है। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 12 नवंबर को पुलिस लाइन वाशिंग में पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण आयोजित किया गया।
पहले दिन कुल 1,500 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1,138 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 362 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, शारीरिक परीक्षण में शामिल अभ्यर्थियों में से 847 निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर पाए और अयोग्य घोषित हुए। जबकि 291 अभ्यर्थियों ने PST और PET की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई।
जिला पुलिस कुल्लू के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जा रही है। यह प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
#KulluNews #KulluPolice #PoliceRecruitment
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026