#kullu महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में प्रदर्शन,
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फूंका पुतला।
देसी चैनल कुल्लू
मध्य प्रदेश के रतलाम में करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कुल्लू में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुतला फूंका और गिरफ्तारी का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी के नए समता नियमों के विरोध में प्रस्तावित न्याय यात्रा के दौरान की गई गिरफ्तारी को लेकर रोष है। उन्होंने इस कार्रवाई पर विरोध जताते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
इस घटनाक्रम के बाद कुल्लू में भी करणी सेना प्रमुख की गिरफ्तारी का मामला चर्चा में आ गया है।
Amar Thakur
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 12, 2026