#kullu मणिकर्ण पार्वती घाटी के बलाधी में देवविधि से हुई थान देवता के नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा,
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
देसी चैनल कुल्लू
मणिकर्ण स्थित पार्वती घाटी के बलाधी गांव में वीरवार को देवता थान जी के नवनिर्मित भंडार की देवविधि के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर देवता चौहकी महादेव जी और पटाधी लक्ष्मी नारायण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठा समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और देव देवालुओं ने अपनी हाजिरी भरी तथा देवताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक परंपराओं और देव रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस समारोह में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने देव संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।
Shera negi Aman Singh Sood Sodha
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 12, 2026