हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं में समय सीमा व लक्ष्य का ध्यान रखा जाये। डाटा की फीडिंग विभागीय पोर्टल पर समय से की जाये। लगातार डी व ई श्रेणी वाले विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाये।आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हो।