हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने बनियानीपुरवा से युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने में वांछित आरोपी आरिफ को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गाली गलौज और मारपीट करने में वांछित एक आरोपी को सोमवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र पंकज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी आरिफ पुत्र फजल को गिरफ्तार किया गया है।