हरदोई: ASP नृपेन्द्र ने बताया कि बिलग्राम के छिबरामऊ निवासी अमन की मौत की जांच जारी है, परिजनों से भी की गई पूछताछ
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 ASP नृपेन्द्र ने बताया कि बिलग्राम के छिबरामऊ निवासी अमन की मौत में जांच जारी है। घटना को लेकर परिजनों से भी की गई है पूछताछ। बता दें कि बिलग्राम कोतवाली के छिबरामऊ निवासी 22 वर्षीय अमन पुत्र रामप्रकाश का शव सोमवार को उसके गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गुलाबपुरवा में खेत में खड़े नीम के पेड़ से लटका हुआ देखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।