हरदोई: टेनी गांव में किसान के घर पर हमला, मारपीट और बाइकों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के टेनी गांव में रविवार शाम को चकबंदी को लेकर हुए विवाद मारपीट और पथराव के बाद बाइकों में हुई तोड़फोड़ की घटना में शामिल 7 लोगों को टड़ियावां में पुलिस ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गिरफ्तार किया है।टड़ियावां पुलिस ने घटना में शामिल गांव निवासी सोनपाल,रामसहाय,रामकृपाल कमलेश,महेंद्र,रविंद्र और मोनू को गिरफ्तार किया है।