⛔ मधेपुरा के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य डांडिया कार्यक्रम के आयोजन के दौरान छठी मैया की प्रस्तुति ने मोहा मन
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेलकर समा बांध दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।
छठी मैया की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र -
इस दौरान छठी मैया पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा छठ पर्व की महिमा और बिहार की संस्कृति को बेहद खूबसूरती से मंच पर पेश किया गया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
मंदिर कमेटी द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन भी मिल सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट और फूलों से सजाया गया है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times