मुख्यमंत्री साइकिल योजना: बेटियों और गरीब विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान
मुख्यमंत्री साइकिल योजना महज दो पहियों वाली एक गाड़ी बांटने की योजना नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की बेटियों और गरीब विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने वाला एक महाअभियान है।
एक समय था, जब स्कूल की दूरी और आने-जाने के साधनों की कमी के कारण कई बच्चियों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती थी। शिक्षा के मार्ग में दूरी एक बड़ी बाधा बन जाती थी। लेकिन मुख्यमंत्री साइकिल योजना जैसी पहल ने इस दूरी को कम करने और छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की राह आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आज जब हम सुबह-सुबह सड़कों पर अपनी बहन-बेटियों को आत्मविश्वास और गर्व के साथ साइकिल चलाकर स्कूल जाते देखते हैं, तो यह दृश्य बदलते समाज और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संदेश देता है। इस योजना ने बेटियों को न केवल स्कूल पहुंचने का साधन दिया, बल्कि उनके भीतर आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का हौसला भी जगाया है।
आज हमारी बेटियां यह कहने में सक्षम हैं कि हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी सहारे की प्रतीक्षा नहीं करनी है। हम स्वयं अपने रास्ते तय कर सकती हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकती हैं।
अब मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के सम्मान में अपनी कुछ पंक्तियां प्रस्तुत करना चाहूंगी—
फासलों को मिटा दिया आपने,
पंख हौसलों को लगा दिया आपने।
शिक्षा की राह में जो थक गए थे कभी कदम,
उन कदमों में पहिया लगा दिया आपने।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 15, 2026