मुजफ्फरपुर में संस्कृति शाखा की सराहनीय पहल, छात्राओं की हुई डेंटल जांच और बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी युवा मंच की संस्कृति शाखा द्वारा कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पॉवर ऑफ पिंक’ के अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय में छात्राओं के लिए दंत जांच एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान स्माइल डेंटल केयर क्लिनिक की दंत चिकित्सक डॉ. सोनी विकास अग्रवाल ने छात्राओं के दांतों की जांच की। साथ ही, उन्हें दांतों की नियमित सफाई, स्वच्छता और उचित देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना भी रहा। इसी क्रम में छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया, ताकि वे पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित हो सकें।
इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. सोनी विकास अग्रवाल और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पूनम गट्टानी, शाखा सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका प्रीति बांका, मीडिया प्रभारी स्वाति गाड़िया, नेहा अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा को साथ लेकर चलने वाली ऐसी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #MarwariYuvaManch #PowerOfPink #EducationAndHealth